Devotional Narration of Prahlad s Story at Bhagwat Katha in Dubaulia भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का हुआ वर्णन, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsDevotional Narration of Prahlad s Story at Bhagwat Katha in Dubaulia

भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का हुआ वर्णन

Basti News - दुबौलिया के बैरागल पूरेउपाध्याय में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित प्रदीप पांडेय महाराज ने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 15 May 2025 06:32 AM
share Share
Follow Us on
भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का हुआ वर्णन

दुबौलिया। बैरागल पूरेउपाध्याय में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास पंडित प्रदीप पांडेय महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है।

अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। मुख्य यजमान हृदयराम पाठक और कुशलावती पाठक, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, कृष्ण मणि, संतोष, श्रीकांत उपाध्याय, विकास, पंकज आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।