Farmer Dies After Falling from Mango Tree in Pakoliya आम के पेड़ से गिरकर किसान की मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsFarmer Dies After Falling from Mango Tree in Pakoliya

आम के पेड़ से गिरकर किसान की मौत

Basti News - बस्ती के पैकौलिया थानाक्षेत्र में एक किसान परमात्मा सिंह (60) की आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह आम तोड़ते समय संतुलन खोकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें हर्रैया सामुदायिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 11 June 2025 12:01 PM
share Share
Follow Us on
आम के पेड़ से गिरकर किसान की मौत

बस्ती। पैकौलिया थानाक्षेत्र में एक अधेड़ की आम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना घर वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पैकोलिया गांव के हतवा पुरवा निवासी परमात्मा सिंह (60) किसान थे। दोपहर में वह आम तोड़ने गए थे। वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। अचानक परमात्मा सिंह अपना संतुलन खो बैठे। उनके हाथ से डाल छूट गई और वह नीचे गिर गए। आम के पेड़ से नीचे गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परमात्मा सिंह के घायल होने की सूचना उनके परिजनों को हुई तो वे दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।

उन्हें इलाज के लिए हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।