Intense Heatwave Strikes Basti Temperature Soars to 40 Degrees उमस वाली गर्मी से बेहाल दिखे लोग, चुभ रही चिलचिलाती धूप, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsIntense Heatwave Strikes Basti Temperature Soars to 40 Degrees

उमस वाली गर्मी से बेहाल दिखे लोग, चुभ रही चिलचिलाती धूप

Basti News - बस्ती। मौसम के तल्ख रुख से गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण किए हुए है।

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 29 May 2025 11:51 AM
share Share
Follow Us on
उमस वाली गर्मी से बेहाल दिखे लोग, चुभ रही चिलचिलाती धूप

बस्ती। मौसम के तल्ख रुख से गर्मी अपना प्रचंड रूप धारण किए हुए है। गुरुवार को सुबह से ही लोग उमस वाली गर्मी से बेहाल दिखे। बदन पसीने से तरबतर दिखा तो चिलचिलाती धूप ने लोगों को और परेशान किए हुए है। सुबह से ही धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ते ही धूप से लोग परेशान होते दिखे। सुबह 11 बजे ही तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। दोपहर होते-होते पारा 40 के पास पहुंच गया। इससे धूप से लोग बेहाल थे। छांव खोजते दिखे। पेड़-पौधों के सहारे खुद धूप से बचते दिखे।

लोग पसीने से भीगे थे। बार-बार मुंह पर छींटे मारकर खुद को ठंडा करने का प्रयास कर रहे थे। बढ़ते तापमान के बाद पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी थी। जिसमें डायरिया के साथ बुखार के ज्यादा रोगी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।