शारिक साठा गैंग के मुल्ला अफरोज पर आज तय होंगे आरोप
Sambhal News - संभल हिंसा के दौरान दो लोगों की हत्या के आरोपी मुल्ला अफरोज पर आज आरोप तय होंगे। पिछले वर्ष 24 नवंबर को शाही मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोग मारे गए थे। मुल्ला अफरोज 31 मई को...

संभल हिंसा के दौरान फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने के आरोपी मुल्ला अफरोज पर आज आरोप तय होंगे। इसलिए मुल्ला अफरोज न्यायालय में पेश हो सकता है। पिछले वर्ष संभल की शाही मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान फायरिंग व पथराव किया गया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। काफी संख्या में अधिकारी व पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 3750 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से अब तक करीब 85 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसके बाद आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दी। जिसमें अब तक 155 की जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। संभल हिंसा में शारिक साठा गैंग का सक्रिय सदस्य मुल्ला अफरोज फायरिंग कर दो युवकों की हत्या किए जाने का आरोपी है। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि दो युवको की हत्या के मामले में मुल्ला अफरोज पर आरोप तय होने के लिए 31 मई की तारीख लगी है। जबकि इस मुकदमें का मुख्य आरोपी शारिक साठा फरार चल रहा है। इससे पूर्व 19 मई को आरोप तय होने की तारीख लगी थी, लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। मुल्ला अफरोज 31 मई को न्यायालय में पेश हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।