नारी शक्ति की पहचान व धर्म की रक्षक थी अहिल्याबाई होल्कर: विधायक
Saharanpur News - नागल में आयोजित महिला सम्मेलन में विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज को नई दिशा देगा। उन्होंने नारी शक्ति, धर्म की रक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में उनकी पहचान को...

नागल। शुक्रवार को विकास खंड परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि महिला शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन परिचय सदा समाज को नई दिशा देगा। वे नारी शक्ति की पहचान, धर्म की रक्षक व भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। समाजसेवी जयराम गौतम ने कहा कि अहिल्याबाई के शासन में भक्ति, न्याय व भारतीय संस्कृति की गहराई देखने को मिलती थी, जिन्हें सदा याद किया जाता रहेगा। इस दौरान संजय चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, अरुण त्यागी, जितेंद्र कुमार, देव कुमार चौधरी, प्रवीण शर्मा, सारिका वालिया, रजनी राणा, नैन सिंह सैनी, मुकेश माहेश्वरी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।