Teenager Fatally Injured by Speeding Scorpio While Delivering Milk in Basti बस्ती में फोरलेन पर दूध पहुंचाने गए किशोर को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, मौत , Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTeenager Fatally Injured by Speeding Scorpio While Delivering Milk in Basti

बस्ती में फोरलेन पर दूध पहुंचाने गए किशोर को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, मौत

Basti News - बस्ती में एक 14 वर्षीय किशोर चंदन, दूध बेचने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया, जहां उसे मृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीThu, 12 June 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
बस्ती में फोरलेन पर दूध पहुंचाने गए किशोर को स्कार्पियो ने मारी ठोकर, मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर गुरुवार की सुबह दूध बेचने आए साइकिल सवार किशोर को कप्तानगंज कस्बे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार कप्तानगंज सुनील गौड़ ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शंकर चौधरी का इकलौता 14 वर्षीय बेटा चंदन आठवीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे वह कप्तानगंज स्थित एक दुकान पर दूध पहुंचाने के लिए गया था।

दूध देने के बाद वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। एसबीआई कप्तानगंज के सामने अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।