Truck Accident on Basti-Ayodhya Highway Causes Major Traffic Disruption बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर पलटा डंपर, पांच घंटे बाधित रहा यातायात, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTruck Accident on Basti-Ayodhya Highway Causes Major Traffic Disruption

बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर पलटा डंपर, पांच घंटे बाधित रहा यातायात

Basti News - बस्ती- अयोध्या राजमार्ग पर महराजगंज फ्लाईओवर के पास एक डंपर पलट गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाइड्रा क्रेन घंटों बाद आई। हादसे में कोई जनहानि...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 13 June 2025 12:19 PM
share Share
Follow Us on
बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर पलटा डंपर, पांच घंटे बाधित रहा यातायात

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती-अयोध्या लेन पर कप्तानगंज थानांतर्गत महराजगंज फ्लाईओवर के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते बस्ती से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। मलबे को हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन के लिए फोन किया गया, लेकिन घंटों तक एनएचएआई की टीम नहीं पहुंची और जब पहुंची भी तो खाली हाथ पहुंची। करीब पांच घंटे बाद हाइड्रा क्रेन पहुंची और तब मलबे को हटवाया जा सका। इसके बाद यातायात को बहाल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर लेकर चालक शुभम कुमार पुत्र तीरथ लाल निवासी चंडालियापुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ व रमेश कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी छाछामऊ थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ बस्ती से अयोध्या लेने पर आ रहे थे।

गुरुवार/ शुक्रवार की देर रात तीन बजे महाराजगंज फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर पलट गया। इससे यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एनएचएआई के पेट्रोलिंग टीम के जिम्मेदारों को फोन मिलाती रही। 1033 पर काल करने पर काफी देर बाद दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बोले कि हाइड्रा क्रेन पहुंच रहा है। लेकिन सुबह 7 बज गए क्रेन पहुंची। फिर भाड़े पर एक हाइड्रा मंगवाने के बाद 8 बजे के करीब यातायात व्यवस्था बहाल हो सका। थानेदार कप्तानगंज सुनील गौड़ ने बताया कि फोरलेन पर पेट्रोलिंग की स्थिति बहुत खराब है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा गाड़ी को क्रेन के माध्यम से किनारे करवा ली गई। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।