Tributes Paid to Innocent Victims of Terrorist Attack in Pahalgam पहलगाम के निर्दोष पर्यटकों को वैदिक यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTributes Paid to Innocent Victims of Terrorist Attack in Pahalgam

पहलगाम के निर्दोष पर्यटकों को वैदिक यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि

Basti News - बस्ती में आर्य समाज ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। विभिन्न मंदिरों में यज्ञ आयोजित किए गए। बीजेपी के महसो मण्डल अध्यक्ष ने कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 28 April 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम के निर्दोष पर्यटकों को वैदिक यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि

बस्ती, निज संवाददाता। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती ने जिले की समस्त आर्य समाज मंदिरों में शांति यज्ञ कर पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। आर्य समाज नई बाजार, गांधीनगर, मुंडेरवा, महाराजगंज और लालगंज आदि मंदिरों में लोगों ने यज्ञ किया। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि कुरान की आयतें ही गैर मुस्लिमों को काफिर कहती हैं और उन्हें कत्ल करने को प्रेरित करती हैं। गिरिजाशंकर द्विवेदी, मुरलीधर भारती, चंद्रप्रकाश चौधरी, कौशल सिंह, गरुण ध्वज पाण्डेय ने स्थानीय स्तर पर नेतृत्व किया। महसो में निकाला कैण्डल मार्च, फुंका पुतला

पहलगाम में हुए हत्या व नरसंहार के विरोध में बीजेपी के महसो मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के अगुवाई में राजा मैदान से महसो चौराहे तक कैंडल मार्च व पुतला दहन किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ नारे बाजी व विरोध प्रदर्शन भी किया। कैंडल मार्च व पुतला दहन के बाद मृतक आत्माओं की शांति के लिए मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान चौकी इंचार्ज अनश अख्तर पुलिस बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवाकर सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, भवानी प्रसाद शुक्ला, रामेश्वर सिंह, रवि श्रीवास्तव व राजेंद्र प्रसाद के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

पहलगाम के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया यज्ञ

छावनी। गायत्री मंदिर तुर्शी में पहलगाम में मारे गए निरपराध पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ पूजन किया गया। रविवार को गायत्री प्रज्ञा मंडल के सदस्यों ने गायत्री मंत्रों का जाप करने के बाद वैदिक उच्चारण के साथ आहुति देकर आत्माओं की शांति के लिए हवन किया। उपस्थित लोगों ने पहलगाम घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बाबूराम जायसवाल, संतू प्रसाद, बब्बू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले का किया विरोध

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमले, पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के विरोध में भारत स्काउट और गाइड बस्ती के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। स्काउट भवन परिसर से कैंडल मार्च मुख्य बाजार पक्के, हनुमानगढ़ी होते हुए राजकीय इण्टर कालेज तक गया। स्काउट गाइड पदाधिकारियों के साथ रोवर रेंजर स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कब मास्टर फ्लॉक लीडर ट्रेनिगं कौंसलर, यूनिट लीडर आदि की सहभागिता रही। मृतक जनों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की गई। स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय व अन्य शामिल रहे।

पाकिस्तान को अलग थलग कर रही केंद्र सरकार

हर्रैया। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना के बाद केंद्र सरकार के पाकिस्तान के विरुद्ध उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवादियों के समूल नाश करने तक देश चुप नहीं बैठेगा। वे हर्रैया में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा के आवास पर वार्ता कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।