Two Seriously Injured in Bike Collision on Sikanderpur-Maskanwan Road ओवरटेक करते समय दो बाइक में भिड़ंत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTwo Seriously Injured in Bike Collision on Sikanderpur-Maskanwan Road

ओवरटेक करते समय दो बाइक में भिड़ंत

Basti News - बस्ती के परशुरामपुर थानाक्षेत्र में सिकंदरपुर-मसकनवां मार्ग पर बाइकों की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मोहम्मद शफीक और अमजद फैजाबाद से लौटते समय एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए दूसरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 15 April 2025 12:43 PM
share Share
Follow Us on
ओवरटेक करते समय दो बाइक में भिड़ंत

बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर-मसकनवां मार्ग पर बाइकों की आपस में भिड़ने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर-मसकनवां मार्ग पर बाइक सवार चौरी निवासी मोहम्मद शफीक अपने मित्र अमजद निवासी पिकौरा के साथ फैजाबाद गए थे। वापस लौटते वक्त ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। इस हादसे में मोहम्मद शफीक के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटे आई। गंभीर हालत देखते हुए इन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। मौका पाकर दूसरा बाइक सवार बाइक सवार भाग गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।