देवरिया में आम बिनने गई बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
Deoria News - देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। यह घटना सोमवार रात को हुई जब बच्ची आम बिनने गई थी। आरोपी ने उसे सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद...

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आम बिनने गई बालिका के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। एक गांव की 11 वर्षीय बालिका सोमवार की रात 8 बजे बगीचे में आम बिनने को ही थी। इस बीच गांव का ही एक किशोर पहुंच गया और सुनसान पड़े एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद रात को ही आरोपी पक्ष के लोग सुलह करने को दबाव बनाने लगे। आरोप है कि पीड़िता के नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ दीपक शुक्ल पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह पहुंचे और जांच किए। फोरेंसिक टीम ने नमूना एकत्रित की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।