Congress Protests Against Private School Fee Hike and Harassment of Parents स्कूलों की मनमानी से नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsCongress Protests Against Private School Fee Hike and Harassment of Parents

स्कूलों की मनमानी से नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

Bhadoni News - स्कूलों की मनमानी से नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन मानी से नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन मानी से नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन मानी से नाराज कांग्र

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 12 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
स्कूलों की मनमानी से नाराज कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

ज्ञानपुर, संवाददाता। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर को सौंप आवाज मुखर की। कांग्रेसजनों ने चेताया कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा अभिभावकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी के लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि निजी स्कूलों में नए सत्र का प्रारंभ हो चुका है। बढ़ती महंगाई के बीच स्कूलों के प्रबंधक बच्चों के माता-पिता का फीस, कीताब एवं डे्रस के नाम पर अतिरिक्त दबाव बना रहे हैं। निजी स्कूल संचालक परिजनों को फोन करके भी फीस जमा कराने के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों में भी लगने वाले फीस, डे्रस एवं पुस्तक का मूल्य भी निर्धारित किया जाए। पठन-पाठन एवं सुविधा के नाम पर हो रही लूट को बंद किया जाए। कहा कि दुकानदारों द्वारा कई गुना दाम बढ़ाकर अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से की जा रही इस प्रकार की वसूली के खिलाफ है। इस मौके पर डा. राजेंद्र दूबे राजन, सुरेशचंद मिश्रा, दीना नाथ दूबे, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, मसूद आलम, लक्ष्मी शंकर चौबे, मुशीर इकबाल, सुबुकतगीन अंसारी, नाजिम अली, जजलाल राय, शिवपूजन मिश्रा, रमाशंकर बिंद, मृत्युंजय सिंह, सुलेमान, विक्रांत शुक्ला, रमाकांत आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।