Opposition Parties Demand Action Against Jammu-Kashmir Terror Attack विपक्ष सरकार के साथ, पीएम चुनावी सभाओं में मस्त:सपा, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsOpposition Parties Demand Action Against Jammu-Kashmir Terror Attack

विपक्ष सरकार के साथ, पीएम चुनावी सभाओं में मस्त:सपा

Bhadoni News - विपक्ष सरकार के साथ, पीएम चुनावी सभाओं में मस्त:सपा क क कक क क क क क क क क कक क क क क क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 28 April 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
विपक्ष सरकार के साथ, पीएम चुनावी सभाओं में मस्त:सपा

औराई, हिन्दुस्तान संवाद। देर से ही सही विरोधी दलों ने भी जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले का विरोध करना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की ओर से स्थानीय चौराहा एवं बीरमपुर में कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान दो मिनट मौन रहते हुए केंद्र सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की गई। सपाजनों ने कहा कि आतंकियों ने जिस तरह से धर्म को पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, वह निंदनीय है। सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामला सरोज ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। लेकिन केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी कलई खुल गई है। कश्मीर को लेकर भाजपा के लोगों ने बिना मतलब के राग अलापा था। जिलाध्यक्ष सरिता बिंद ने कहा कि पूरा विपक्ष आज केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। पाकिस्तान को करारा जबाव देने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि भाजपा के लिए केवल कुर्सी ही सब कुछ है। जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आतंकियों को कौन फंडिंग कर रहा है और किसके यहां वह रुके थे, सभी को नेस्तानाबूद करना समय की मांग है। इस मौके पर प्रदेश सचिव रीता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमिला यादव, लालती सरोज, राजकुमारी, रवि यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।