Violent Clash in Bhadohi 11 Arrested Over Land Dispute भूमि विवाद में मारपीट करने वाले 11 लोग गिरफ्तार, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsViolent Clash in Bhadohi 11 Arrested Over Land Dispute

भूमि विवाद में मारपीट करने वाले 11 लोग गिरफ्तार

Bhadoni News - भूमि विवाद में मारपीट करने वाले 11 लोग गिरफ्तार क क क कक क क क क कक क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 1 May 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में मारपीट करने वाले 11 लोग गिरफ्तार

भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र में हुई भीषण मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के कारण गांव में तनाव का आलम बना हुआ है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के तुरंतपुर, चकमान्धाता गांव में 28 एवं 29 अप्रैल की रात को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। धारदार हथियार, ईंट, पत्थर आदि का प्रयोग किया गया था। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपितों नन्हेंलाल सेठ, बबलू सेठ, पप्पू सेठ, मुन्नू सेठ, आदित्य सेठ, विकास सेठ एक पक्ष से तथा दूसरे पक्ष से लक्ष्मी चंद्र सेठ, हृदय लाल सेठ, अनुज सेठ, आकाश सेठ, रत्नेश सेठ को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया।

पुलिस ने चेताया कि दोबारा मारपीट करने पर संबंधित के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिले में राजस्व विभाग की मनमानी के कारण जमीनी विवादों में कमी नहीं आ रही है। बीडीएच 35: गोपीगंज थाने में बुधवार को पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए मारपीट के आरोपित।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।