Uttar Pradesh Government Launches Sugarcane Survey from May 1 to June 30 with GPS Monitoring सर्वे नीति जारी, गन्ना का सर्वे आज से शुरू होगा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsUttar Pradesh Government Launches Sugarcane Survey from May 1 to June 30 with GPS Monitoring

सर्वे नीति जारी, गन्ना का सर्वे आज से शुरू होगा

Lakhimpur-khiri News - उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना सर्वे की नीति जारी की है। गन्ना सर्वे एक मई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होगा। सभी आंकड़े ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे और सर्वे टीम जीपीएस के माध्यम से किसानों के खेतों का पूरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 1 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
सर्वे नीति जारी, गन्ना का सर्वे आज से शुरू होगा

लखीमपुर। प्रदेश सरकार ने गन्ना सर्वे की नीति जारी कर दी है। एक मई से गन्ना सर्वे शुरू होगा और 30 जून को समाप्त किया जाएगा। सर्वे के सभी आंकड़े ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। जीपीएस के माध्यम से सर्वे करना होगा। सर्वे करने जो टीम जाएगी उसकी लोकेशन जीपीएस से दर्ज होगी। मौके पर जाकर कर्मचारी किसान के खेत का पूरा विवरण दर्ज करेंगे। इसकी मॉनीटरिंग भी लगातार की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण एक मई से शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के लिए चीनी मिल वार टीमें गठित की गई हैं।

चीनी मिल अधिकारियों, आईटी जानकारों के साथ बैठक की गई। बैठक में सर्वे को लेकर रणनीति तय की गई। सर्वे की शुरुआत एक मई से होगी। 30 जून तक सर्वे पूरा करना है। सर्वेयर गांवों में जाकर एक-एक किसान के गन्ना का सर्वे करेंगे। इसमें गन्ना की वैरायटी, रकबा आदि दर्ज किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से भी कहा है कि सर्वे के दौरान वह खेत पर मौजूद रहेंगे और सभी सूचनाएं सही दर्ज कराएं। इसी सर्वे के आधार पर किसानों को पर्चियां जारी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सर्वे जीपीएस माध्यम से होगा। तीन दिन पहले किसानों को मिलेगी सूचना सर्वे टीम के गांव में पहुंचने से पहले ही किसानों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सर्वे की सूचना दी जाएगी। इसके अलावा प्रधान को भी सूचित किया जाएगा। जिससे किसान सर्वे के समय खेत पर मौजूद रहें और सभी सूचनाएं सही दर्ज कराएं। वहीं पर्यवेक्षक सर्वेयरों के कामकाज पर लगातार नजर रखेंगे। निरीक्षण करते रहेंगे। बताया जाता है कि राजकीय सर्वेक्षणों की कमी होने पर समिति के कर्मचारी सर्वे में लगाए जा सकेंगे। सहफसली खेती का विवरण भी दर्ज होगा जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सर्वे के दौरान पौध, पेड़ी, के साथ ही मानसून बोआई, शरदकालीन बोआई व बसंतकालीन बोवाई का विवरण भी दर्ज होगा। इसके साथ ही सहफसली खेती भी यदि किसानों ने गन्ना के साथ की है तो उसका विवरण भी दर्ज किया जाएगा। डीसीओ ने यह भी बताया कि आदर्श मॉडल प्लाट के तहत प्रत्येक गन्ना विकास परिषद में चयनित किसानों का विवरण भी अलग से दर्ज होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।