सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के कल्लू की पाही के पास शनिवार की रात
Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSun, 27 April 2025 11:45 AM

ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के कल्लू की पाही के पास शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। घायल का उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। बाइक की तेज गति आए दिन हादसे का कारण बन रहा है।
बताया जाता है कि चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा निवासी प्रतोष किसी काम से चौरी गया था। वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर गति तेज होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।