महिला पर गुटखा थूकने पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Bijnor News - रेहड़ में सोमवार सुबह एक महिला पर पान मसाले का रेपर फेंकने और गुटखा थूकने के कारण विवाद हुआ। इस झगड़े में चार लोग घायल हुए और पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दो अभियुक्तों...

रेहड़। बीते सोमवार की सुबह महिला पर पान मसाले का रेपर फेंकने और गुटखा थूकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को मारपीट कर घायल करने पर एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की बात कही। गांव अमाननगर उर्फ हर्रायवाला निवासी राखी देवी पत्नी भूदेव ने गांव के ही निवासी जरीफ अहमद पुत्र अब्दुल हमीद पर पान मसाले का रेपर फेंकने तथा गुटखा थूकने का आरोप लगाया था जिसको लेकर दो पक्षों संघर्ष हो गया था और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
पीड़िता राखी देवी के ससुर प्रेम सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार का कहना हैं नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी जरीफ अहमद, मोसिन व मोसिन पुत्रगण जरीफ अहमद तथा रुबीना पत्नी मोसिन के विरुद्ध एससी एसटी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस प्रकरण में हनीफ व शकील निवासीगण गांव अमाननगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।