सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संचालन को लेकर डीसी ने दिए निर्देश
चाईबासा में सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। डीसी ने संचालन समिति, आय-व्यय और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने क्लब और उप समिति की जानकारी मांगी। पहले एसोसिएशन को भंग करने का...

चाईबासा। सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के संचालन को लेकर डीसी ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में विशेष बैठक की। बैठक में लेखा जोखा, आय व्यय, संचालन समिति, महाधिवेशन, चुनाव, सहित संगठन के अन्य क्रियाकलापों की समीक्षा की गई। मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त के द्वारा वर्तमान संचालन समिति से निबंधित क्लब की सूची, उप समिति की सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मांग की गई है। उपायुक्त ने बताया कि खेल संचालक के लिए समिति को कुछ निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर उपायुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बीडीओ, सीओ, नगर पालिका प्रशासक और एसोसिएशन के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे।
विदित हो कि उपायुक्त ने 9 जून को एक आदेश जारी कर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव के भंग कर दिया गया था और उसकी परिसम्पति को जप्त करने का आदेश जारी किया था। बाद में 10 जून को उपायुक्त ने एक आदेश जारी कर एसोसिएशन को भंग कर परिसम्पति को जब्त करने के आदेश को निरस्त कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।