दुर्गा विहार से राजपूताना तक होगा हाईवे का चौड़ीकरण
Bijnor News - धामपुर में हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है, जिससे जाम की समस्या का समाधान होगा। विधायक अशोक राणा के प्रयासों से 19 करोड़ रुपए की लागत से मार्ग का सुंदरीकरण होगा। इससे नगरवासियों को जाम...

धामपुर में नगर भीतर से गुजर रहे हाईवे पर रोज-रोज के जाम से परेशान रहने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर आई है। विधायक के प्रयास से मार्ग का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। 19 करोड रुपए की लागत से मार्ग का सुंदरीकरण होगा। विधायक जल्द ही विधिवत ढंग से मार्ग के निर्माण के कार्य का शिलान्यास करेंगे। लंबे समय से धामपुर के भीतर से होकर गुजर रहे हाईवे पर जाम की समस्या आम हो गई थी। वाहन चालकों को दुर्गा विहार से लेकर राजपूताना रिजॉर्ट तक करीब तीन किमी लंबे जाम से होकर गुजरना पड़ता था।
वाहन चालकों का समय के साथ-साथ तेल का खर्च भी बढ़ जाता था। गन्ने के सीजन में मार्ग पर यातायात करने में भारी सुविधा का सामना करना पड़ता था। गन्ने के ट्रक कई बार मार्ग पर पलटने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। जन समस्या के मुद्दे को देखते हुए विधायक अशोक राणा ने शासन मांग पत्र भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण व डिवाइडर युक्त बनाने की मांग उठाई थी। नगर की समस्या को देखते हुए विधायक अशोक राणा की मांग पर शासन ने मार्ग पर डिवाइडर बनाने के लिए 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। कुल लागत से मार्ग को चौड़ीकरण के डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा। मार्ग पर डिवाइडर बनने से नगर वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। 19 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत हाईवे पर जाम लगने की समस्या को देखते हुए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। एनएचआई की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मार के सुंदरीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। जल्दी मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।