Municipality Officer Omgiri Resumes Charge After 14 Months ओमगिरी ने लिया पालिका ईओ का चार्ज , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsMunicipality Officer Omgiri Resumes Charge After 14 Months

ओमगिरी ने लिया पालिका ईओ का चार्ज

Bijnor News - नगर पालिका परिषद नहटौर के अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने 14 माह बाद पुनः चार्ज ग्रहण किया। पूर्व ईओ नवनीत कुमार सिंह का स्थानांतरण आगरा के बाह के लिए हुआ है। पालिकाध्यक्षा अनस इकरार ने उन्हें चार्ज दिया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 30 April 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
ओमगिरी ने लिया पालिका ईओ का चार्ज

नगर पालिका परिषद नहटौर के अधिशासी अधिकारी का ओमगिरी ने 14 माह बाद पुनः चार्ज ग्रहण किया निवर्तमान ईओ नवनीत कुमार सिंह का आगरा के बाह के लिए स्थानांतरण हो गया है। मंगलवार को पालिकाध्यक्षा अनस इकरार ने ईओ ओमगिरी को पालिका का चार्ज ग्रहण कराया। जिसके उपरांत पालिका कर्मचारियों की बैठक हुई और शासन की मंशा के अनुरूप नगर की साफ सफाई व्यवस्था, राजस्व वसूली आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। पालिका के सभासदों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों में ईओ ओमगिरी के पुनः चार्ज ग्रहण करने पर पुष्प देकर बधाई दी। बता दे करीब 14 माह पूर्व ईओ ओमगिरी का आगरा के बाह स्थित पालिका के लिए स्थानातरण हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।