Police Register Report Against 12 Named Individuals in Stone-Pelting Incident at Gram Pradhan s House in Dhakoli प्रधान के घर पथराव में 12 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsPolice Register Report Against 12 Named Individuals in Stone-Pelting Incident at Gram Pradhan s House in Dhakoli

प्रधान के घर पथराव में 12 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Bijnor News - ग्राम पंचायत ढकोली की ग्राम प्रधान अनीता देवी के घर पर पथराव की घटना में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्राम प्रधान ने रास्ते में पशु बांधने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 2 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
प्रधान के घर पथराव में 12 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

ग्राम पंचायत ढकोली की ग्राम प्रधान के घर पर लोगों द्वारा पथराव करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में 12 लोगों को नामजद सहित डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। ग्राम ढकोली निवासी सुनील पुत्र ज्ञानचंद ने रास्ते में पशु बांधें रखे थे। जिसे ग्राम प्रधान अनिता देवी द्वारा मना किया गया था। लेकिन वह नहीं माना था जिस पर ग्राम प्रधान ने पुलिस से मामले में शिकायत की थी आप है कि सुनील कुमार ने ग्राम प्रधान उसके परिजनों को भुगत लेने की धमकी दी थी। सात मई को रात्रि आठ बजे ग्राम प्रधान अनीता देवी के घर पर आरोपी शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आया। कुछ देर बाद गांव के ही नरदेव, मामराज, राम सिंह, मनीष, महेन्द्र, जयवीर, कामेन्द्र, स्वरूप, विनीत कुमार, अरविंद, राजपाल व सौ से डेढ सौ अज्ञात महिला पुरूषों को लेकर उसके गेट पर आ गया। सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। उन्हें देख उन्होंने अपना गेट बंद कर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने गेट तोडने की कोशिश की तथा घर मे ईंट पत्थर फेंके। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।