Woman Reunited with Lost Purse at Karda Dham with Help of Local Priests महिला यात्री का खोया पर्स लौटाया, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Reunited with Lost Purse at Karda Dham with Help of Local Priests

महिला यात्री का खोया पर्स लौटाया

Kausambi News - फतेहपुर जिले की बसवा की प्रतिभा देवी रविवार को परिवार के साथ शक्ति पीठ कड़ा धाम दर्शन करने गई थीं। वहां भीड़ में उनका पर्स खो गया। पर्स एक पुरोहित को मिला, जिसने उसे पंडा समाज अध्यक्ष और महामंत्री को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 8 June 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
महिला यात्री का खोया पर्स लौटाया

फतेहपुर जिले की बसवा की रहने वाली प्रतिभा देवी पत्नी राजेश कुमार रविवार की सुबह परिवार के साथ दर्शन-पूजन करने शक्ति पीठ कड़ा धाम गई थी। वहां भीड़ में कहीं उसका पर्स खो गया। इसे लेकर महिला के साथ उसका पूरा परिवार परेशान हो गया। पर्स किसी पुरोहित को मिला। उसने उसे ले जाकर पंडा समाज अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा व महामंत्री जुगेश पंडा को दिया। दोनों ने एनाउंस कराकर महिला को मंदिर बुलाया और पर्स वापस कर दिया। पर्स पाकर वह चहक उठी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।