Wife Attacked by Husband and Family Members in Nawabganj Village पति सहित छह लोगों ने विवाहिता को ईंट पत्थर से मारा, केस, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsWife Attacked by Husband and Family Members in Nawabganj Village

पति सहित छह लोगों ने विवाहिता को ईंट पत्थर से मारा, केस

Gangapar News - नवाबगंज। क्षेत्र के एक गांव में छह जून को एक विवाहिता को पति सहित छह

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 8 June 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
पति सहित छह लोगों ने विवाहिता को ईंट पत्थर से मारा, केस

क्षेत्र के एक गांव में छह जून को एक विवाहिता को पति सहित छह लोगों ने ईंट पत्थर से मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है। सम्हई गांव की रहने वाली रीता देवी ने थाना नवाबगंज पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह एक घरेलू महिला है। छह जून को मेरे पति वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सास शिव कुमारी, मेरे देवर धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का पुत्र शिवम तथा पुत्रियां रिया, रिचा और प्रिया सभी एक राय होकर गालियां दिए तथा पत्थर, ईंट से मुझे मारने पीटने लगे। जब मैं चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेंद्र सिंह ने बताया की पीड़िता रीता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना मामले की जांच शुरू है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।