Tribal girl out to relieve herself raped by 10 men in Jharkhand Godda झारखंड में गैंगरेप, शौच के लिए निकली आदिवासी लड़की को 10 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Tribal girl out to relieve herself raped by 10 men in Jharkhand Godda

झारखंड में गैंगरेप, शौच के लिए निकली आदिवासी लड़की को 10 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

झारखंड में 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। शौच के लिए घर से निकली इस लड़की को एक आदमी मुंह पर कपड़ा बांधकर उठा ले गया। उसके बाद 10 लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, गोड्डाSun, 8 June 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड में गैंगरेप, शौच के लिए निकली आदिवासी लड़की को 10 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

झारखंड में 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। शौच के लिए घर से निकली इस लड़की को एक आदमी मुंह पर कपड़ा बांधकर उठा ले गया। उसके बाद 10 लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए बाहर गई 17 साल की आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के सिलसिले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने लड़की के बयान के हवाले से बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी। वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान एक आदमी ने उसे पकड़ लिया। उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 10 लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए शनिवार को स्थानीय पंचायत की बैठक हुई थी।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।