बालेश्वर बने अखिल भारतीय सोनिया ब्रिगेड के झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री
अखिल भारतीय सोनिया ब्रिगेड के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लाल बहादुर सिंह ने झुमरी तिलैया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेश्वर सिंह को झारखंड का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस...

कोडरमा, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय सोनिया ब्रिगेड के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लाल बहादुर सिंह ने झुमरी तिलैया कोडरमा निवासी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेश्वर सिंह को झारखंड प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कोडरमा सहित पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर है। संगठन का उद्देश्य भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में मजबूत करना है, साथ ही संविधान की रक्षा, नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय तथा अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना भी है। बालेश्वर सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए जिले के कई नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान, प्रदेश सचिव मनोज सहाय 'पिंकू', प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद, बेबी सिन्हा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, प्रवक्ता संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी निर्मल कुमार ओझा, राजेंद्र जायसवाल, गणेश स्वर्णकार, प्रभात राम, विजय सिंह, प्रमोद बरनवाल, राजू सिंह, उमेश साहू, अज्जू सिंह, केदार राणा, सरवन कुमार सिंह, मिश्वाउदीन, नारायण बरनवाल, तुलसी मोदी, सुबोध कुमार, संजय सेठ, अरविंद सेठ आदि प्रमुख हैं। नेताओं ने आशा व्यक्त की कि बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।