Three Injured in Three-Wheeler Accident in Nagina Driver Fled थ्री व्हीलर पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsThree Injured in Three-Wheeler Accident in Nagina Driver Fled

थ्री व्हीलर पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल

Bijnor News - एक थ्री व्हीलर पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नगीना लाया गया। चालक उस्मान अहमद ने सवारी भरकर धामपुर की नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर थ्री व्हीलर पलट दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरThu, 5 June 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
थ्री व्हीलर पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल

सवारियों से भरे एक थ्री व्हीलर पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी नगीना लाया गया। बुधवार को थ्री व्हीलर चालक उस्मान अहमद नगीना से सवारी भरकर धामपुर की नेशनल हाईवे पर गोयल पब्लिक स्कूल के मोड पर पहुंचने पर अनियंत्रित होकर थ्री व्हीलर पलट गया। जिसमें सवार राशिद 30 वर्ष पुत्र तुफैल अहमद निवासी मझेड़ा शेकरू, रिंकी देवी 26 वर्ष पत्नी नीरज कुमार निवासी ग्राम सैदखेड़ी व प्रियंका 26 वर्ष पत्नी हृदेश सिंह निवासी ग्राम शादीपुर थाना नगीना देहात गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक थ्री व्हीलर लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी तेजपाल सिंह का कहना है कि अभी तक थाने पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर नही आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।