शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम, हर आंख नम
Bijnor News - केदारनाथ हादसे में मृत नानी-धेवती का अंतिम संस्कार बिजनौर गंगा बैराज पर किया गया। पिता अतुल विक्रम और बड़े बेटे कमल सिंह ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। तुष्टि और विनोद देवी के शवों के साथ सैकड़ों वकील और...

केदारनाथ हादसे में मृत नानी-धेवती का सोमवार दोपहर बिजनौर गंगा बैराज पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में नम आंखों से पिता अतुल विक्रम ने अपनी बेटी तुष्टि और धर्मपाल सिंह के बड़े बेटे कमल सिंह ने अपनी मां विनोद देवी को मुखाग्नि दी। इस दौरान नगीना और बिजनौर समेत जनपद से सैकड़ों वकील और गणमान्य मौजूद रहे। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तुष्टि और उसकी नानी विनोद देवी के शव बिजनौर पहुंचे। यहां तुष्टि का शव उसके घर शहर कोतवाली थानाक्षेत्र की रामबाग कालोनी ले जाया गया, वहीं उसकी नानी विनोद देवी का शव उनके नगीना स्थित घर ले जाया गया।
दोनों के शव पहुंचे ही कोहराम मच गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इधर बिजनौर में तुष्टि का शव आने से पहले ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता अतुल विक्रम सिंह के आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुष्टि की मां दीपा सिंह और पिता अतुल विक्रम सिंह सहित उसके भाई गौरांश का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दुख की घड़ी में हर आंख नम दिखाई दी। तुष्टि का शव बहुत थोड़ी देर के लिए ही घर पर रखा गया, रिती रिवाज पुर्ण करते ही परिजन तुष्टि का शव अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा बैराज की ओर निकल गए। तुष्टि की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और शहर के लोग मौजूद रहे सूख गए थे पिता के आंसू जिन हाथों में खिलाया, चलना सिखाया उसी प्यारी बेटी तुष्टि को उसके पिता अधिवक्ता अतुल विक्रम सिंह गंगा बैराज पर नम आंखों से मुखाग्नि दी। हालात यह थे रो रोकर उनकी आंखों के आंसू भी सूख चुके थे। तुष्टि के पिता बेटी के जाने का दर्द उनकी आंखों में साफ झलक रहा था। नगीना से विनोद देवी का शव भी गंगा बैराज पहुंचा कुछ देर बाद नगीना से विनोद देवी का शव भी परिजन गंगा बैराज लेकर पहुंचे और दोनों नानी-धेवती का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। नगीना में विनोद देवी की अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य और वकील बड़ी संख्या में शामिल रहे। बिजनौर में गंगा बैराज पर विनोद देवी के बड़े पुत्र कमल सिंह ने बेहद गमगीन माहौल में अपनी मां को मुखाग्नि दी। रात दो बजे हुआ तुष्टि और उसकी नानी का पोस्टमार्टम तुष्टि का शव लेने पहुंचे अधिवक्ताओं के मुताबिक रात करीब दो बजे रुद्रप्रयाग जिला हॉस्पिटल में तुष्टि और उसकी नानी का पोस्टमार्टम हुआ। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद परिजन और उनके परिचित लोग दोनों का शव लेकर बिजनौर की और निकल पडे़। करीब 11 बजे तुष्टि का शव बिजनौर उसके आवास पर पहुंचा। ये रहे मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वर्य चौधरी मौसम, पूर्व सचिव नवदीप सिंह, निपेन्द्र देशवाल, देवेन्द्र चौहान, मुकुल चौहान, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, वरिष्ठ अधिवक्ता इन्द्रवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बल्दिया, आनंद जंघाला, अनूप गर्ग, वरुण राजपूत डीजीसी, महेन्द्र सिंह तोमर, अनुज चौधरी, गुलशेर आलम, राज भास्कर, पवन चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रवीर सिंह गहलौत, आनंद जंघाला, सचिन चौधरी, सत्यप्रकाश, हिमांशु गहलौत, राजकुमार गुप्ता, संजय चौधरी, राजवीर सिंह, अतुल सिसौदिया, विरेश्वल, हरवीर सिंह, विभौर, प्रभात गुप्ता, मनोज सेठी, प्रमोद, ममतेश, प्रीति, राखी शर्मा आदि वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।