बच्चों को अहिल्याबाई होल्कर का असली इतिहास पढ़ाएं
Bijnor News - नजीबाबाद ब्लॉक के चौधरी चरण सिंह सभागार में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इंदिरा सिंह ने कहा कि हमें अहिल्याबाई के असली इतिहास को समझना...

अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत नजीबाबाद ब्लॉक के चौधरी चरण सिंह सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से भावी पीढ़ी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। नजीबाबाद विकासखंड के चौधरी चरण सिंह सभागार में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बिजनौर नगर पालिका की चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर के असली इतिहास के बारे में हम सबको पढ़ना चाहिए और बच्चों को उनके विषय में विस्तार से जानकारी दें। पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राजा भारतेन्द्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर हमारे समाज की एक विदुषी वीरांगना थी जिनके बलिदान को समाज कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि हम सब हमारी भावी पीढ़ी को इनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मोनिका शर्मा, मंजू रानी, संगीता देवी, शगुफ्ता खान, शकुंतला देवी, मीना देवी, पूजा रानी, सहित भाजपा मंडल के अध्यक्ष कमल सैनी, वरुण आत्रे, जुगनेश कुमार, सदस्य क्षेत्र पंचायत ब्रजराज सिंह देशवाल, चौधरी ईशम सिंह,अभिषेक यादव, ऐश्वर्य ऐरन, सचिन देशवाल, नरेन्द्र सिंह, निखिल कुमार ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।