Wife s Lover Attacks Husband in Kaju Village No Police Action Yet दस दिन के बाद भी चरवा पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWife s Lover Attacks Husband in Kaju Village No Police Action Yet

दस दिन के बाद भी चरवा पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

Kausambi News - चरवा थाने के काजू गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कराया। हमले में पति की आंत फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 15 June 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
दस दिन के बाद भी चरवा पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

चरवा थाने के टीका का पुरवा मजरा काजू गांव में एक सप्ताह पहले पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से पति पर जानलेवा हमला कराया था। हमले में पति का पेट फट गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया है। शनिवार को घायल के भतीजे ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से की है। अीका का पुरवा मजरा काजू गांव निवासी मध्यान सिंह पुत्र बच्चा लाल सिंह यादव ने बताया कि उसके चाचा कदम सिंह पुत्र मनालाल दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं।

लगभग दो महीने पहले वह दिल्ली से वापस घर लौट आए हैं। उनके घर वापस लौटने के बाद से उनका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। भतीजे का आरोप है है कि चाची का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा है। मामले की जानकारी कदम सिंह को हुई तो उन्होंने विरोध किया। विरोध के बाद पत्नी बच्चों समेत नकदी जेवरात लेकर अपने मायके चली गई। सात जून 2025 की सुबह महिला का प्रेमी अपने भाई ओर साथी के साथ कदम सिंह के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से कदम सिंह की आंत फट गई है खून से लहूलुहान होकर वह बेहोश होकर गिर गए। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि भतीजे ने थाने जाकर घटना के ही दिन पुलिस को तहरीर दी थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को भतीजे ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।