International Yoga Day Celebrated in Sonbhadra with Theme One Earth One Health 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsInternational Yoga Day Celebrated in Sonbhadra with Theme One Earth One Health

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

Sonbhadra News - सोनभद्र में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा किया गया। इस वर्ष का थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' है। डीएम के साथ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया और नागरिकों को स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSun, 15 June 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

सोनभद्र । जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य है। इस दौरान डीएम बीएन सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित नागरिकों को पतंजलि की महिला महामंत्री पूनम ने योग कराया। उन्होंने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य जीवन के लिए योग अपनाने पर बल दिया गया। इस दौरान 45 मिनट तक योगाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी ने योग की उपयोगिता और होने वाले लाभों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया की 15 जून से 21 जून तक एक सप्ताह का योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और योग से होने वाले लाभो की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा की 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भारी संख्या में लोगों को योग के लिए प्रेरित करते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।