इटावा में बारिश में भीग गई मक्का की फसल
Etawah-auraiya News - रविवार की सुबह हुई बारिश ने मक्का किसानों को परेशान कर दिया है। बारिश से मक्का भींग गई है, जिसे किसानों ने काटकर सुखाने के लिए फैलाया था। किसानों को अब दोबारा मक्का सुखाने में समय लगाना पड़ेगा। कई...

रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन इससे मक्का किसान परेशान हैं। इस समय किसानो की मक्का सूख रही है। वारिश होने से पूरी मक्का भींग गई । जिस मक्का को किसान बेंचने के लिए तैयार थे अब किसानो को उसे फिर नए सिरे से सुखाना पड़ रहा हैइस समय खेतो से मक्का की कटाई चल रही है । जिन किसानों ने मक्का काट ली है वह उसे सुखाकर तैयार कर रहे हैं। तमाम किसान पिछले पांच दिन से अलग अलग स्थानो पर मक्का को जमीन पर फैलाकर सुखा रहे थे। रविवार और सोमवार को किसानो की ताखा क्षेत्र से ही हजारो कुंतल मक्का मंडी मे पहुंच जाती, लेकिन रविवार की सुवह मे हुई वारिश ने किसानो के मंसूबो पर पानी फेर दिया।
ऊसराहार क्षेत्र मे फैली हजारों कुंतल मक्का भींग गई। किसान मेहनत कर मक्का को बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नही हो पाए। किसान संजू बाबू शाक्य ने बताया उनकी ढेड सौ कुंतल मक्का सूखने के लिए जमीन पर पसरी थी सभी मक्का रविवार को सूख कर तैयार हो जाती लेकिन रात मे वारिश हो जाने का कारण पूरी मक्का भींग गई। अब यदि मौसम साफ रहे तो चार दिन फिर से मक्का को सुखाना पडेगा। मौसम करवट ले रहा है धूप निकलते ही मक्का को सुखाने के लिए फैलाते है और बादल छाते ही पानी से बचाने के लिए मक्का को समेटते है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।