Buddha Purnima Over 1 Lakh Devotees Take Holy Dip in Ganga at Anupshahr छोटी काशी में बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगा जाम , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBuddha Purnima Over 1 Lakh Devotees Take Holy Dip in Ganga at Anupshahr

छोटी काशी में बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगा जाम

Bulandsehar News - बुद्ध पूर्णिमा पर छोटी काशी अनूपशहर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए और गरीबों को भोजन दिया। मस्तराम घाट पर सबसे अधिक भीड़ थी। प्रशासनिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 13 May 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
छोटी काशी में बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगा जाम

बुद्ध पूर्णिमा पर छोटी काशी अनूपशहर में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान कर मां गंगा की अलौकिक शक्ति की अनुभूति की। पुण्य की प्राप्ति के लिए श्रद्धांलुओं ने पुरोहितों से गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराकर अपने परिवार सहित विश्व में मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के चलते जाम लग गया। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आस्था की नगरी में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बुलंदशहर जनपद के अलावा नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा जनपदों से आए लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सूर्य उदय होते ही हर-हर गंगे जय घोष के साथ गंगा स्नान प्रारंभ किया, जो सूर्य अस्त होने तक अनवरत चला।

हर-हर महादेव मंदिर, प्राचीन मस्तराम आश्रम, सुरक्षित व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, विशाल भू-भाग में फैला मस्तराम गंगा घाट श्रद्धालुओं की पहली पसंद रहा, सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने इसी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई, इसके अलावा परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, तथा पुल की दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा के प्रति अगाध आस्था लेकर आए श्रद्धालुओं ने स्नानोपरांत मां भागीरथी के पवित्र तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये, गरीब, बेसहारा लोगों को भोजन खिलाने के बाद दान-दक्षिणा उनसे आत्मिक आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा मैया से मांगी मनौतिया पूर्ण होने पर परिवार सहित आए श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर भगवान सत्यनारायण कथा का श्रवण किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करना बेहद फलदायी माना जाता है। इसी मान्यता के चलते नगर की सभी घंटों पर सांय काल तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर शीतल जल व भंडारे का आयोजन किया। मस्तराम घाट, शिवचौक के आसपास सजी प्रसाद, खेल खिलौने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से श्रद्धांलुओं ने खरीदारी की। श्रद्धालुओं की श्रद्धा के सामने प्रशासन के सारे दवे हवाई साबित अनूपशहर। बुद्ध पूर्णिमा पर छोटी काशी में दूर-दराज से आए श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगा स्नान करने आए। अनुमान से अधिक गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ ने प्रशासन द्वारा की गई सारी व्यवस्थाएं बौनी साबित हुई। जिससे नगर में मस्तराम घाट, तहसील, बुलंदशहर बस अड्डा, अहार रोड, पुल मार्ग, बुलंदशहर मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जिसके चलते श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ते जाम को देखते हुए कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम को सुचारू कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।