Fire Breaks Out at Honda Showroom in Bulandshahr Prompt Response from Fire Brigade बुलंदशहर: होंडा मोटरसाइकिल शोरूम की छत पर लगी आग, मची अफरा तफरी , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsFire Breaks Out at Honda Showroom in Bulandshahr Prompt Response from Fire Brigade

बुलंदशहर: होंडा मोटरसाइकिल शोरूम की छत पर लगी आग, मची अफरा तफरी

Bulandsehar News - बुलंदशहर: होंडा मोटरसाइकिल शोरूम की छत पर लगी आग, मची अफरा तफरी बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 3 June 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: होंडा मोटरसाइकिल शोरूम की छत पर लगी आग, मची अफरा तफरी

बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर के जीटी रोड स्थित होंडा शोरूम की छत पर अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होंडा मोटरसाइकिल शोरूम संचालक कलुआ ने बताया कि सोमवार की रात शोरूम के पास एक बारात आई थी। जिसमें आतिशबाजी की गई। इस दौरान रॉकेट का भी इस्तेमाल किया गया। रॉकेट शोरूम की छत पर पहुंच गया। जहां पर गत्ता आदि रखे कबाड़ के सामान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देख लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।