श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Bulandsehar News - महिलाओं ने गंगाजल भरे कलशों को सिर पर रखकर शोभा यात्रा निकाली। कलश यात्रा द्वारा परशुराम धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का निमंत्रण दिया गया। सैकड़ों महिलाओं ने धार्मिक गीतों के साथ यात्रा का आनंद...

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व महिलाओं ने गंगाजल भरे कलशों को सिर पर रखकर शोभा यात्रा निकाली। कलश यात्रा के माध्य्म से परशुराम धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आने का निमंत्रण दिया। गुरुवार को नगर के जहान्वी द्वार से सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के आगे ढोल, बैंड, बाजे बज रहे थे। जिसमें धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु प्रसन्नता के साथ झूमें। कलश यात्रा जाह्नवी द्वार से प्रारंभ होकर शिव चौक, कलां बाजार, इमली बजरिया, पोखर, गंगा द्वार, पवित्रपुरी होती हुई कथा स्थल पहुंचकर पुरोहित पं. लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री ने विधि विधान से कलशों को स्थापित कराया।
इस मौके पर अंजू शर्मा, ममता देवी, गुड़िया शर्मा, नरेश चंद शर्मा, डा. केपी सिंह, महेश चंद शर्मा, सीमा शर्मा, निशीथ शर्मा, नीरज शर्मा, अनिल राणा, भूपेंद्र आदि का योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।