भाजपा ने गरीब मजदूर वर्ग की चिंता की : विधायक लक्ष्मी राज सिंह
Bulandsehar News - परशुराम भवन में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि यह कार्यकाल स्वर्णिम रहेगा। सरकार ने गरीबों का ध्यान रखा और 2047 तक भारत को विकसित...

परशुराम भवन में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार का यह कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्षों में गरीब-मजदूर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया। मण्डल प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने कहा कि देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है। मण्डल अध्यक्ष राजीव सैनी ने कहा कि अब माताएं-बहनें चूल्हे की जगह गैस पर खाना बना रही हैं। संचालन महामंत्री अनुराग तोमर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक विशाल चौहान रहे। राम कुमार कौशिक, मंगल सिंह चपराना, धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया, महेश वर्मा, सुभाष भार्टी, डॉ शोभानंद, विद्यावती तोमर, रवि अग्रवाल, अशोक बिधूडी, डाॅ परिचय अग्रवाल, डाॅ प्रभात मुदगल, विपिन गोयल, शरद गर्ग, हैप्पी वर्मा, हिमांशु सैनी, प्रदीप शर्मा, हिमांशु गोयल, आज़म खान,अरविन्द भारद्वाज, दिनेश कुमार कौशिक,आदेश चौहान, मन्नू पंडित, गौरव तेवतिया, शोभित गर्ग, वीना सैनी, संगीता देवी, उमा चैधरी, नीतू नागर, उपमा पालीवाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।