Power Outage in Multiple Colonies Due to High Tension Line Fault रातभर बिजली आपूर्ति रही प्रभावित, लोग परेशान , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsPower Outage in Multiple Colonies Due to High Tension Line Fault

रातभर बिजली आपूर्ति रही प्रभावित, लोग परेशान

Bulandsehar News - बिजली घर नंबर पांच से जुड़ी कई कालोनियों में बुधवार रात एक बजे से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाल्ट था। इससे रातभर लोग परेशान रहे और सुबह आठ बजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 30 May 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
रातभर बिजली आपूर्ति रही प्रभावित, लोग परेशान

बिजली घर नंबर पांच से जुड़ी न्यूशिवपुरी, कृष्णनगर, चमर विहार, किला, पंचवटी, टेना समेत कई कालोनियों में बुधवार रात करीब एक बजे आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर तक कालोनी के लोगों ने आपूर्ति सुचारू होने का इंतजार किया, लेकिन आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। जिस पर उन्होंने फोन करके ऊर्जा निगम के कर्मियों औेर अधिकारियों को फोन किया। जहां से उन्हें हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद रातभर आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जिसके चलते घरों में लगे बैटरी-इंवर्टर भी जवाब दे गए। ऐसे में रातभर लोगों को परेशानी हुई। रातभर उन्होंने इधर-उधर घूमते हुए व्यतीत की।

गुरुवार सुबह आठ बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। जिसके बाद लोगों को राहत मिल सकी। उधर ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। जिसके बाद लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई और उसके बाद आपूर्ति सुचारू कराई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।