दलित उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा, किया प्रदर्शन
Bulandsehar News - फोटो ---5 दलित उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा, किया प्रदर्शनदलित उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरी सपा, किया प्रदर्शनदलित उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरी सप

प्रदेश में बढ़ रही दलित उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। सांसद पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले पर आक्रोश जताया। सपाईयों ने कलक्ट्रेट के गेट पर धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा। इससे पूर्व सपा जिला कार्यालय पर सभा का अयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया।
पांच दिन पूर्व बुलंदशहर आते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गंभीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन / प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। किया, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी शोषित / उत्पीड़ित वर्गों के सम्मान एवं संविधान प्रदत्त अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। इसको उत्तर प्रदेश में प्रभुत्ववादी एवं वर्चस्ववादी समूह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और संविधान विरोधी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। संचालन अजय विद्यार्थी ने किया। इस मौके पर हाजी अख्तर, चौ. होशियार सिंह, मुकेश शर्मा, सतीश गौतम, रनवीर अधाना, योगेन्द्र, फिरे सिंह प्रजापति, मुजाहिद अंसारी, विनीत राणा, महेन्द्र भाटी, प्रमोद यादव, चौधरी चन्द्रपाल सिंह, सुहैल अबरार, बादल यादव, हरीश लोधी, पिन्टू प्रमुख, शिवम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।