Strengthening BJP s Organizational Structure Key Focus on Women and SC-OBC Representation मंडल कमेटी में महिला, एससी-ओबीसी का प्रतिनिधित्व जरूरी : धर्मपाल सिंह, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsStrengthening BJP s Organizational Structure Key Focus on Women and SC-OBC Representation

मंडल कमेटी में महिला, एससी-ओबीसी का प्रतिनिधित्व जरूरी : धर्मपाल सिंह

Bulandsehar News - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मंडल कमेटी में महिला और एससी-ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से प्रभावी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 13 May 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
मंडल कमेटी में महिला, एससी-ओबीसी का प्रतिनिधित्व जरूरी : धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल कमेटी में महिला, एससी-ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व जरूरी है। मंडल कार्यसमिति गठन में अनुशासित, परिश्रमी एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान दें। सोमवार को धर्मपाल सिंह मेरठ रोड स्थित शांति दीप रिसोर्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों की बैठक के साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक संवाद किया। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से चर्चा की।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त मंडल गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करना है। मंडल ही संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमुख केन्द्र है। इसके साथ ही चुनावी गतिविधियों के संचालन की धुरी भी है। जो संगठन की विचारधारा तथा भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि प्रभावी तथा मजबूत मंडल की संरचना से मजबूत शक्ति केन्द्र की संरचना तैयार होती है। जिससे मजबूत बूथ की संरचना तैयार होकर भाजपा की विजय का आधार बनती है। प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ता अपने विचारों के भाजपा से जोड़ने हैं। मंडल कार्यसमिति होगी 61 सदस्यीय प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडलों में 61 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। जिसमें 15 कार्यसमिति के पदाधिकारी होंगे तथा शेष कार्यसमिति के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि मंडल में कार्यक्रमों एवं अभियानों के प्रभावी रूप से संचालन के लिए पार्टी के पुराने नेताओं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सतत सम्पर्क व संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष प्रत्येक माह मंडल कार्यसमिति की बैठक सुनिश्चित करने के साथ अपने प्रवास सहित सभी कार्यक्रमों एवं कार्यों की डायरी मेन्टेन करने का स्वभाव निर्मित करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला प्रवासी मानसिंह गोस्वामी, सांसद डॉ. भोला सिंह, गजेंद्र शर्मा, दीपक दुल्हेरा, दिवाकर सिंह, संजय माहेश्वरी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष व सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कांग्रेस-सपा झूठ-भ्रम फैलाकर लेना चाहते हैं राजनैतिक लाभ : धर्मपाल सिंह बुलंदशहर। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास की नीति सभी वर्गों और विशेषकर अनुसूचित वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान का माध्यम बनी है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस तथा सपा जैसे मुद्दाविहीन विपक्षी दल झूठ और भ्रम फैलाकर राजनैतिक लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का विरोध किया। कांग्रेस ने नेहरू गांधी परिवार की राजनैतिक और आर्थिक उन्नति के लिए अनुसूचित वर्ग का वोट लेकर उनके साथ धोखा करने का काम किया है। कांग्रेस ने 100 से अधिक बार संविधान में संशोधन किया। कहा कि भाजपा सरकार में भयमुक्त वातावरण में निवेश के नए अवसर सृजित हुए हैं। जिससे युवाओं को रोजगार के रास्ते खुले हैं। ----------------- सतत संपर्क और संवाद से संगठन करें मजबूत : धर्मपाल सिंह बुलंदशहर। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों से संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों एंव अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत प्रवास का स्वभाव विकसित करें। सतत सम्पर्क व सतत संवाद संगठन की मजबूती का मूल मंत्र है। हमें संगठन को मजबूत करते हुए अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को जोड़कर भाजपा को मजबूत करना है। जिला कार्यालय पर जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारियों संग की बैठक बुलंदशहर। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। राष्ट्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, बुलंदशहर सांसद डा.भोला सिंह, गौतमबुद्धनगर सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक सीपी सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संजय चौधरी, संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा, शरद त्रिवेदी, ऊषा बंसल, राजीव बंसल, जिला मंत्री कमल मकवाना, अरविंद दीक्षित, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, शिकारपुर पालिकाध्यक्ष राजबाला सैनी, डिबाई पालिकाध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, खुर्जा पालिकाध्यक्ष अंजना सिंघल, सिकंदराबाद पालिकाध्यक्ष प्रदीप दीक्षित सहित निकायों के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।