Vande Bharat Express Makes First Stop at Khurja Junction Enhancing Connectivity to Ayodhya पहली बार खुर्जा जंक्शन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsVande Bharat Express Makes First Stop at Khurja Junction Enhancing Connectivity to Ayodhya

पहली बार खुर्जा जंक्शन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस

Bulandsehar News - दिल्ली आनंद विहार से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने खुर्जा जंक्शन पर पहली बार ठहराव किया। ट्रेन 2 मिनट रुकी और फिर कानपुर की ओर रवाना हो गई। यात्री इस ठहराव से खुश हैं, जिससे अयोध्या, कानपुर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरFri, 13 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
पहली बार खुर्जा जंक्शन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली आनंद विहार से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पहली बार खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। करीब 2 मिनट ट्रेन रुकने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। हालांकि पहली बार रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस में खुर्जा से कोई यात्री सवार नहीं हुआ। आनंद विहार से चलकर अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की सुबह 7:10 पर खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां पर ट्रेन को 2 मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद ट्रेन 7:12 पर खुर्जा जंक्शन से कानपुर की ओर रवाना हो गई। रात को करीब 9:30 बजे अयोध्या से चलकर आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खुर्जा जंक्शन पर पहुंची।

जहां पर ट्रेन के ठहराव के लिए कार्यक्रम के आयोजन के इंतजाम किए गए थे। जिसमें गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा. महेश शर्मा उपस्थित होते। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद सांसद की ओर से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। गुरुवार की सुबह पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होने से यात्रियों के बीच खुशी का माहौल है। कोट- अब आयोध्या जाना आसान होगा। साथ ही समय से अयोध्या पहुंच सकेंगे। खुर्जा जंक्शन पर वंदे भारत के ठहराव शुरू होने से खुशी है। -संदीप सोलंकी, निवासी मुरारी नगर खुर्जा एक वर्ष में कई बार कानपुर और लखनऊ जाना होता है। वंदे भारत ट्रेन के रुकने से कानपुर, लखनऊ और अयोध्या जाना आसान होगा। कम समय में सफर पूरा हो सकेगा। -रामेश्वर, निवासी गांव रामबास, खुर्जा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोई सवार नहीं हुआ है। स्टेशन पर पहली बार ट्रेन रुकी है। 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। -घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन सांसद डा. महेश शर्मा के प्रयासों के बाद क्षेत्रवासियों को लखनऊ, कानपुर और अयोध्या जाने के लिए बेहतर सुविधा मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। -मीनाक्षी सिंह, खुर्जा विधायक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।