Weather Update Relief from Rain Followed by Humidity and Heatwave बारिश के बाद फिर तपिश-उमस से निकला दम, हाल बेहाल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Update Relief from Rain Followed by Humidity and Heatwave

बारिश के बाद फिर तपिश-उमस से निकला दम, हाल बेहाल

Bulandsehar News - बारिश के बाद लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही पसीना बहने लगा और दोपहर में तपिश ने परेशान किया। हालांकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 18 June 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
बारिश के बाद फिर तपिश-उमस से निकला दम, हाल बेहाल

बारिश से राहत के बाद फिर धूप और उमस से लोगों की आफत रही। बुधवार को सुबह से लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। दोपहर के समय तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। हालांकि अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर बना रहा, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी में राहत की उम्मीद है। मंगलवार शाम झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही। जिससे मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी में राहत मिली।

रात में मौसम ठंडा होने के बाद बुधवार को फिर गर्मी ने बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग पसीना-पसीना हो गए। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप से तपिश महसूस की। गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम तक लोग गर्मी से बचाव के लिए बारिश का इंतजार करते रहे। इस दौरान आवागमन भी कम देखने को मिला। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।