बकरी चोरों ने पशु पालक पर चाकू से हमला कर किया घायल
Chandauli News - बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव में बकरी चोरी करने पहुंचे थे आरोपीबकरी चोरों ने पशु पालक पर चाकू से हमला कर किया घायल बकरी चोरों ने पशु पालक पर चाकू

चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव में बीते शनिवार की देर रात बकरी चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पशु पालक 55 वर्षीय भीम मौर्या पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों के लगातार चाकू से हमला करने पर पशु पालक ने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रुप से घायल पशु पालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वही पीड़ित के बयान पर तीन नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के जमुरना गांव निवासी बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव के सिवान में जमीन लेकर मकान बनवाकर परिवार सहित रहते है।
वह बकरी सहित अन्य मवेशी पाले हुए है। बीते शनिवार की देर रात खाना खाकर सो रहे थे कि अर्द्धरात्री में खटपट की आवाज सुनकर उठ गये। वह जैसे ही आभास हुआ कि चोर घुसे है। चोरों से भिड़ गये। इस दौरान चोर अपने आप को घिरता देख ताबड़तोड़ चाकू से हमला करने लगे। जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत होकर गिर गये। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो चोर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस घायल को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची। जहां स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने रविवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों सहित पशु पालकों का कहना है बलुआ थाना क्षेत्र में बकरी चोरों का आतंक बढ़ गया है। इसके पहले भी दर्जनों बकरी चोरी हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। मोहरगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।