सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन पर लगाया आरोप
Chandauli News - फोटो 11: रेवसा गांव में मृतक महिला के परिजनों से जानकारी लेते सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबुलाल यादव। सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन पर लगाया आरो

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व ब्लॉक बाबूलाल यादव के नेतृत्व में अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने मकान गिराए जाने से सदमे में हुई नागेश्वरी देवी की मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन को ठहराया। वही तत्काल भारतमाला परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की। इन दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण निर्दोष महिला की जान गई है। जिला प्रशासन पुलिस का सहयोग लेकर गरीबों को उनकी भूमिधरी जमीन पर भी बने मकान को बुलडोजर से गिरवा रहा है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जो लोहिया आवास गरीबों को आवंटित किए गए थे, उन्हें भी बिना मुआवजा के गिराया गया है।
जबकि अब मानसून शुरू होने वाला है ऐसे में गरीब मजदूर लोगों को अपना जीवन यापन करना मुश्किल है, इनके आशियानों को उजाड़ कर जिला प्रशासन सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा और आवास मुहैया कराए जाने की मांग की। वही परिजनों को ढांढस बधाते हुए 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रतिनिधिमंडल में बैजनाथ यादव, सुनील, निरंजन यादव, विक्की आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।