केंद्र सरकार के 11 साल पर चौपाल आयोजित
इटखोरी में भाजपा की बैठक में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चर्चा की। उन्होंने विकसित भारत और आत्मनिर्भरता के लिए जनता के समर्थन का उल्लेख किया। मंडल अध्यक्ष...

इटखोरी, निज प्रतिनिधि। भाजपा इटखोरी मंडल की बैठक कोनी पंचायत के देवी मंडप में विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के निमित्त शक्ति केंद्र पर चौपाल आयोजित किया गया है। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमान भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है। जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11वें बर्ष भी खरा उतर रही है।
मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों को लेकर जाएगी और इस क्रम में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाकामियों को उजागर किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह जिला महामंत्री डॉ मृतुन्जय सिंह रामकुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष रंजय भारती, रामाधार राम, शक्ति सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।