Indian Army Soldier Dies of Heart Attack in Bangalore Family in Mourning सेना के जवान की बंगलौर में हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsIndian Army Soldier Dies of Heart Attack in Bangalore Family in Mourning

सेना के जवान की बंगलौर में हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

Chitrakoot News - थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव का निवासी है मृतक जवान है मृतक जवान 12 वर्ष पहले हुए थे भर्ती, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर 29 सीएचआई-10: मृतक पीयूष स

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटWed, 30 April 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
सेना के जवान की बंगलौर में हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव के रहने वाले भारतीय सेना में तैनात जवान की मंगलवार को सुबह बंगलुरु में अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जानकारी मिलते ही बंगलुरु रवाना हो गए। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। परसौंजा निवासी कमलेश सिंह के बड़े बेटे 35 वर्षीय पीयूष सिंह करीब 12 वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय पर उनकी तैनाती गोरखा रेजीमेंट बंगलुरु में तैनाती थी। बताते हैं कि मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे वह अन्य जवानों के साथ व्यायाम के लिए निकले थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फोन के जरिए जवान के परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतक के दादा का बेटा अंकुर सिंह वायु सेना में है। वह जानकारी मिलने के बाद बंगलुरु के लिए रवाना हो गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सुशांत सिंह एसबीआई राजापुर में कैशियर के पद पर तैनात है। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। मां मां उर्मिला देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। जबकि पिता किसान है। मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी नेहा सिंह समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचेगा। जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।