Bhojpuri Singer Shilpi Raj Honored by MLA Kunwar Kushwaha in Deoria भोजपुरी लोक गायिका को क्षेत्रीय विधायक ने किया सम्मानित, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBhojpuri Singer Shilpi Raj Honored by MLA Kunwar Kushwaha in Deoria

भोजपुरी लोक गायिका को क्षेत्रीय विधायक ने किया सम्मानित

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही पांडे निवासी भोजपुरी भाषा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 17 March 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
भोजपुरी लोक गायिका को क्षेत्रीय विधायक ने किया सम्मानित

देवरिया, निज संवाददाता। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही पांडे निवासी भोजपुरी भाषा की लोक गायिका शिल्पी राज को क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने सोमवार को अपने आवास पर सम्मानित किया। विधायक के हाथों सम्मान मिलने पर शिल्पी राज के परिजनों ने उनके प्रति आभार प्रकट किया।

विधायक कुशवाहा ने कहा कि भोजपुरी लोक गायिका शिल्पी राज ने बहुत ही कम उम्र में गाने की शुरुआत कर दी। इनका ग्रामीण परिवेश से लेकर मुंबई तक का सफर संघर्षों से भरा रहा है। छोटी उम्र में माता पिता के साथ इन्होंने अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखा है। महज 15 साल की उम्र से ही गाना गाने लगीं। शिल्पी राज स्कूल फंक्शन और स्टेज शो में भी गाना गाती थीं। उनकी आवाज इतनी अच्छी थी कि लोग बचपन से ही इनकी आवाज को पसंद करने लगे। भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गीत गाया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाटपाररानी विश्वंभर पांडेय, मंडल अध्यक्ष पड़री मनोज वर्मा, मंडल महामंत्री घांटी संजय सिंह, डॉ. शम्स परवेज, विधायक प्रतिनिधि हरिकेश बहादुर सिंह के अलावा कमलेश कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, लल्लन यादव, पवन कुशवाहा राजशरण, धीरज गुप्ता, ऋतुराज गुप्ता, आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।