BJP Hosts Seminar on One Nation One Election to Reduce Financial Burden एक राष्ट्र-एक चुनाव विकास के लिए जरूरी: विजयलक्ष्मी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBJP Hosts Seminar on One Nation One Election to Reduce Financial Burden

एक राष्ट्र-एक चुनाव विकास के लिए जरूरी: विजयलक्ष्मी

Deoria News - सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 15 May 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र-एक चुनाव विकास के लिए जरूरी: विजयलक्ष्मी

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बुधवार को नगर स्थित मीरा लॉन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा। क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनावों पर होने वाले व्यय का दोहराव नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने मासूम बहनों के सुहाग का हिसाब आज पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करके ले लिया है। विशिष्ट अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से चुनाव संबंधी विवाद और अपराध कम होंगे।

कार्यक्रम को प्रधानाचार्य वी के शुक्ला, डॉ उद्धव पांडेय ने संबोधित किया। इस दौरान के के पांडेय की पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम जिला संयोजक मार्कण्डेय शाही, विधान सभा संयोजक बृजेश कुमार दुबे, संजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्रा, अभय सिंह, अमरेश सिंह, अभिषेक जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अशोक पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश दुबे ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।