पीएचसी के सीएचसी में तब्दील होने पर हुआ विधायक का अभिनंदन
Deoria News - भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को
भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील होने पर बुधवार को पीएचसी परिसर में अभिनंदन समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशम्भर पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि भाटपाररानी की जनता जब मतदान की चाभी भरकर मुझे प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत का प्रतिनिधित्व सौंपा तो विकास के क्षेत्र में असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। विकास की दृष्टि से तुलना किया जाए तो 3 वर्ष का विकास कार्य 30 वर्ष के विकास कार्य पर बहुत भारी है।
विकास की यह गति मंद नहीं पड़ने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन विकास के क्षेत्र में मिल का पत्थर है। शासनादेश को शिथिल कराकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से यह असंभव कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयास से विकास खंड के नए भवन का निर्माण, केरवानिया घाट, चखनी घाट एवं चित्रसेन घाट पर नए सेतु का निर्माण एवं दर्जनों चमचमाती सड़कों का निर्माण विकास की नई इबारत लिख रहा है। समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ पवन कुमार राय ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के हित में दृढ़ संकल्पित होकर लगन के साथ प्रयास करता है तो वह असंभव को भी संभव कर दिखाता है। डॉ शम्स परवेज ने कहा भाटपाररानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नए विकास भवन का निर्माण, विकास का नजीर प्रस्तुत करता है। यह सब क्षेत्रीय विधायक के दृढ़ इच्छा शक्ति से ही संभव हो सका है। क्षेत्रीय महामंत्री हरिचरण सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को सराहा। डॉ भानु प्रताप सिंह ने विकास की दिशा में मिल का पत्थर बताया। संचालन आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। समारोह में उप जिलाधिकारी रत्नेश तिवारी ,डॉ शम्स परवेज, मनोज वर्मा, सीमा कुशवाहा ,अनिल शाही, ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेत्री बिंदा सिंह कुशवाहा ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मण खरवार , सुशील शाही, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, दुर्गा गुप्ता, राहुल सिंह, राजेंद्र जयसवाल, सुरेश तिवारी, संजय सिंह सैंथवार, अनिरुद्ध कुशवाहा, लालजीत सिंह पटेल, लाल बहादुर कुशवाहा, छोटे लाल यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा, संतोष पटेल, संतोष पांडेय दर्जनों की संख्या में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व प्रधान एवं नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि व सभासद मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।