Deoria Literary Society Elects New Leadership Jaynath Mani as President and Anil Kumar Tripathi as Minister नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चुने गए डॉ. जयनाथ मणि, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Literary Society Elects New Leadership Jaynath Mani as President and Anil Kumar Tripathi as Minister

नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चुने गए डॉ. जयनाथ मणि

Deoria News - देवरिया में नागरी प्रचारिणी सभा की साधारण सभा की बैठक में जयनाथ मणि को अध्यक्ष और डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी को मंत्री चुना गया। सभा के सदस्यों ने विगत कार्यों की सराहना की और नई कार्यसमिति का गठन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 26 May 2025 09:54 AM
share Share
Follow Us on
नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चुने गए डॉ. जयनाथ मणि

देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा के साधारण सभा की बैठक रविवार को हुई। इसमें वरिष्ठतम साहित्यकार जयनाथ मणि को सभा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी को दोबारा मंत्री पद पर चुना गया। इसे डॉ. त्रिपाठी की कार्यों पर आमसभा द्वारा मुहर के रूप में देखा जा रहा है। नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया, काशी व आगरा के साथ अपने तरह की देश की तीसरी सभा है। प्रथम सत्र का शुभारंभ अंजलि अरोरा खुशबू ने वाणी वन्दना से किया। प्रथम सत्र में सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने आजीवन सदस्यों की उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विगत दो वर्षों में सभा में किये गए कार्यों व आयोजनों पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही आगामी योजनाओं का प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखा। इस पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल ने विगत सत्र 2023-24 और 2024-25 के आय व्यय का विवरण सभा के समक्ष रखा। इसे साधारण सभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। सभाध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने कहाकि हम निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं। यह साहित्य की सभा है राजनीतिक नहीं। अतः आगे की नयी कार्यसमिति के गठन में सबको मत मतान्तरों से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से व्यवस्था देनी चाहिए। द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी जगदीश उपाध्याय ने समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की। इसमें साधारण सभा ने सर्वसम्मति से डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष, इन्द्र कुमार दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी को उपाध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी को मंत्री, एडवोकेट ब्रजेश पांडेय व डॉ. सौरभ श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री, सरोज कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, वृद्धि चन्द्र विश्वकर्मा को आय-व्यय निरीक्षक के पद चुना गया। सदस्य के रुप में श्याम सुन्दर भगत, डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी, डॉ. शकुन्तला दीक्षित, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, विनय कुमार बरनवाल, डॉ. मधुसूदन मिश्र, कौशल किशोर मिश्र, रविप्रकाश मिश्र, संजय कानोडिया, दिनेश कुमार त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, डॉ. अभय कुमार द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, ऋषिकेश मिश्र, हिमांशु सिंह, अरुण राव एडवोकेट, अंजलि अरोड़ा खुशबू, श्वेतांक करन मणि त्रिपाठी, रजनीश गोरे को चुना गया। इसी प्रकार विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में दुर्गा पांडेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, ब्रजेश पांडेय प्रबन्धक, सतीश पति त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी विज्ञान संचारक, संजय राव, पुरुषोत्तम मरोदिया विशेष आमंत्रित सदस्य नामित हुए। इन सभी नामों को साधारण सभा के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सभा विसर्जित हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।