खतरे का सबब बने क्षतिग्रस्त रेलिंग व टूटे स्लैब
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर से होकर गुजरे एनएच 730 फरेंदा रोड क्षतिग्रस्त स्लैब व
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर से होकर गुजरे एनएच 730 फरेंदा रोड क्षतिग्रस्त स्लैब व टूटे रेलिंग खतरा का सबब बना हुआ है। आए दिन हादसे के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के आंख मूंदने से शहर में हाइवे के रेलिंग को तोड़ अनाधिकृत कट बना दिए गए हैं। इससे वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हाइवे की रेलिंग को तोड़ या काट कर उसे रास्ता बना दिया गया है। एनएच 730 का शहर में जब चौड़ीकरण हुआ तो केवल मुख्य चौराहा पर लिंक सड़कों को जोड़ने के लिए रास्ता बनाया गया था।
हाइवे के दोनों तरफ रेलिंग लगा दिया गया था कि अनाधिकृत रूप से कोई हाइवे पर ना आ पाए, पर धीरे-धीरे लोगों ने रेलिंग को काट आने-जाने का रास्ता बनाया। कुछ लोगों ने स्लैब को ही तोड़ वाहनों के आने-जाने का रास्ता बना लिया। इसके अलावा हाइवे के मुख्य नाला के उपर बनाए गए स्लैब कमजोर होने के बाद आए दिन टूटते रहते हैं। एक माह पहले पिपरदेउरा नहर चौराहा पर बीच सड़क में ही स्लैब टूटने से बड़ा खतरनाक होल बन गया है। जिसमें आए दिन वाहनों के पहिया फंसते रहते हैं। कैम्पियरगंज विधायक के पत्र पर हाइवे की जांच करने आए एक्सईएन निर्माण खंड के एक्सईएन व एनएच की सहायक अभियंता मौके पर पहुंच टूटे स्लैब से बने होल को देख उसे खतरनाक बताया था, लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। खतरे के अंदेशा को भांप नगर पालिका के कर्मी टूटे स्लैब पर दो कूड़ेदान को रख दिए हैं। जिससे लोग हादसे बच सकें। व्यापारी नेता पशुपतिनाथ गुप्त का कहना है कि हर दिन अधिकारी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। इसी मार्ग पर सत्ताधारी दल का कार्यालय के अलावा महाविद्यालय व पैथालाजी भी है। इस वजह से आवाजाही अधिक रहती है, इसके बाद भी क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत नहीं की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।