Empowering Women Self-Help Groups Receive Financial Aid in Mehrauna चेक पाते ही समूह की महिलाओं के खिले चेहरे, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsEmpowering Women Self-Help Groups Receive Financial Aid in Mehrauna

चेक पाते ही समूह की महिलाओं के खिले चेहरे

Deoria News - भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम पंचायत मेहरौना के पंचायत सचिवालय पर बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 28 May 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
चेक पाते ही समूह की महिलाओं के खिले चेहरे

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम पंचायत मेहरौना के पंचायत सचिवालय पर बुधवार को महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की तरफ से चलाए जा रहे योजना के तहत समूह के महिलाओं को चेक वितरण किया गया। एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, बीएमएम बी के मिश्रा और ग्राम पंचायत मेहरौना के प्रधान प्रतिनिधि डॉ शम्स परवेज ने अपने हाथों से महिलाओं को छह लाख का चेक प्रदान किया। चेक पाते ही सभी महिलाएं खुशी से झूम उठी। एडीओ ने कहा कि आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शासन के मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रोजगार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बीएमएम ने कहा कि आज के जमाने में जो भी गरीब है, वह कर्ज में डूबे हैं और महंगे ब्याज दर पर पैसा लेकर परेशान है। शासन की मंशा इस परेशानी को दूर करने के लिए है। इसीलिए महिला स्वयं सहायता समूह की योजना चलाई जा रही है। समूह से जुड़कर बहुत सारी महिलाएं रोजगार करके आत्मनिर्भर बन रही है। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत की मातृशक्ति को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ शम्स परवेज ने कहा कि गांव के महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार की योजना के तहत कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सफीउल्लाह अंसारी, नबी मोहम्मद,जमालुद्दीन अंसारी, आरिफ हुसैन,नासिर अली,धर्मेंद्र प्रसाद,राजेश भारती, रमेश कुशवाहा, वीरेंद्र प्रसाद, रंजीत भारती, लालमति देवी,खुशबू निशा, अजमेरा खातून, तैबुननिशा,अमीना खातून, बच्ची देवी, ममता देवी, रुक्मिणी देवी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।