तपिश बढ़ी, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। तापमान बढ़ने से शुक्रवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा।
देवरिया, निज संवाददाता। तापमान बढ़ने से शुक्रवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। पूरे दिन लू चलने से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल रहे। लू के थपेड़ों के चलते दोपहर में लोग घरों में दुबक गये। शुक्रवार को भी अधिकतम मापतान 42 डिग्री रहा। गर्मी का प्रकोप बढ़ने से विभिन्न तरह के ठंडे पेय पदार्थो की मांग बढ़ गयी है।
शुक्रवार को तीसरे दिन भी चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों का कहर जारी रहा। मौसम दिनोदिन तीखा होने लगा है। सुबह से ही तेज धूप के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन भर तेज धूप के चलते लोग बेहाल रहे। तेज पछुआ हवा में सड़कों पर धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी हुई। हेलमेट व चश्मा के लगाकर बाइक सवार धीमी रफ्तार से गुजरते रहे। लू व धूप से बचने को लोग टोपी, गमछा और दुपट्टे का सहारा लिये। गर्मी बढ़ने के साथ ठंडे पेय पदार्थो की डिमांड काफी बढ़ गयी। गन्ने के जूस के साथ ही लस्सी, सर्बत, सत्तू तथा कोल्डड्रिंक की बिक्री बढ़ गयी है। गर्मी से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ने लगा है। लोग सुबह-शाम अपना काम निपटा रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग निकल रहे हैं। दोपहर में दुकानों व सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।